RRB NTPC 2024 Practice Set-2 for CBT-1, Answer all MCQs Now

RRB NTPC 2024 Practice Set-2: अगर आप भी रेलवे एग्जाम की तैयारी कर रहे हो तो आप सभी के लिए हमप्रैक्टिस सेट लेकर आए हैं आप यह प्रैक्टिस सेट करके अपनी तैयारी और भी मजबूत कर सकते होइसमें दिए गए सभी प्रश्न आप सभी के लिए महत्वपूर्ण हैआप सभी इनका टेस्ट देकर अपनी तैयारी और भी अच्छी कर सकते हो |

अगर आप किसी भी सरकारी एग्जाम की तैयारी करते हो तो आप सभी को पता होगा कि उसमें प्रीवियस ईयर के प्रश्न बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं इसलिए आज हम आप सभी के लिए प्रीवियस ईयर के प्रश्नों का मॉक टेस्ट लेकर आए हैं आप इन सभी प्रश्नों का मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते हो इसमें हमने आप सभी को सभी प्रश्न के चार विकल्प दिए हैं और जो विकल्प आपको लगे कि यह आंसर है आप उसको क्लिक करें ऐसे करके आप सभी मॉक टेस्ट दे सकते हो |

RRB NTPC 2024 Practice Set-2 MCQs

रिजल्ट टेस्ट के बाद मिलेगा

RRB NTPC 2024 Practice Set-2 MCQs

सवाल- लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?

A. 2013
B. 2011
C. 2012
D. 2014

Ans: C

सवाल- अगस्त 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन इनमें से कौन है ?

A. लीह टाटा
B. नेविल टाटा
C. रतन टाटा
D. नोएल टाटा

Ans: C

सवाल- कर्नाटक में बल्लारी-चित्रदुर्ग चिक्कमगलुरु-तुमकुरु बेल्ट इनमें से किस खनिज के भंडार के लिए प्रसिद्ध है?

A. ताँबा
B. लेड और जिंक
C. लौह अयस्क
D. मोनाज़ाइट

Ans: C

सवाल- निम्न में से किसने राजस्थान में जोधपुर के निकट स्थित खेजड़ली गांव में ‘खेजड़ी’ पेड़ों की सुरक्षा के लिए, 363 अन्य लोगों के साथ अपने जीवन का बलिदान दिया था?

A. सौम्या स्वामीनाथन
B. वंदना शिवा
C. मेधा पाटकर
D. अमृता देवी बिश्नोई

Ans: D

सवाल- लवण जल के विद्युत अपघटन द्वारा इनमें से कौन सा उत्पाद बनता है?

A. ब्लीचिंग पाउडर
B. पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड
C. कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
D. सोडियम हाइड्रॉक्साइड

Ans: D

सवाल- निम्नलिखित में से भारत के कौन से राज्य ‘आम्र वर्षा’ (मैंगो शावर) शब्द से संबंधित हैं?

A. पंजाब और हरियाणा
B. गुजरात और मध्य प्रदेश
C. मेघालय और असम
D. केरल और कर्नाटक

Ans: D

सवाल- ऑक्सीजन की मदद से पाइरुवेट का विघटन _ में होता है।

A. क्लोरोप्लास्ट
B. कोशिकाद्रव्य
C. माइटोकॉन्ड्रिया
D. केंद्रकद्रव्य

Ans: C

सवाल- मेंडेलीफ की आवर्त सारणी का उपयोग करते हुए, Ba और K के ऑक्साइडों के लिए सही सूत्र का चयन कीजिए।

A. Bao और KO
B. BaO2 और K2O
C. BaO और KO2
D. BaO और K2O

Ans: D

सवाल- निम्न में से कौन वर्ष 2021 में जीवनपर्यंत उपलब्धि के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किए गए पांच कोचों में से एक हैं?

A. सज्जन सिंह
B. सरकार तलवार
C. दविंदर सिंह गरचा
D. अभिजीत कुंटे

Ans: B

सवाल- जब चालक चुंबकीय क्षेत्र के अंतर्गत गतिमान होता है, तो प्रेरित धारा की दिशा _ द्वारा ज्ञात की जाती है।

A. दाएं हाथ के अंगूठे के नियम
B. मैक्सवेल के कॉर्क स्क्रू नियम
C. फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम
D. फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम

Ans: D

सवाल- भारतीय नागरिकों द्वारा ट्रांसलेशनल रिसर्च को मान्यता देने, प्रोत्साहित करने और समर्थन करने के लिए, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST), भारत सरकार द्वारा शुरू की गई फेलोशिप का नाम क्या है?

A. अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी इनोवेशन नेशनल फेलोशिप
B. सीवी रमन टेक्नोलॉजी इनोवेशन नेशनल फेलोशिप
C. डॉ. होमी जहांगीर भाभा टेक्नोलॉजी इनोवेशन नेशनल फेलोशिप
D. विक्रम साराभाई टेक्नोलॉजी इनोवेशन नेशनल फेलोशिप

Ans: A

सवाल- __ पर क्लोरीन की अभिक्रिया द्वारा ब्लीचिंग पाउडर निर्मित होता है।

A. NaOH
B. CaCO3
C. Ca(OH)2
D. Cao

Ans: C

सवाल- किस घटना ने भारत के विदेशी व्यापार पर ब्रिटिश नियंत्रण को और अधिक मजबूत कर दिया था ?

A. स्वेज नहर को खोल दिया जाना
B. भारतीय धन की निकासी
C. रेल पटरियों के निर्माण
D. विदेशी व्यापार पर अंग्रेजों के एकाधिकार

Ans: A

सवाल- जैन धर्म में तीर्थंकर किसे कहते हैं?

A. धर्म का रक्षक एवं आध्यात्मिक शिक्षक, जो मोक्ष, या मुक्ति का मार्ग बताता है।
B. वह व्यक्ति, जो एक ईश्वर और एक आत्मा में विश्वास करता है, तथा पुनर्जन्म में विश्वास रखता है।
C. वह व्यक्ति, जो कभी भी ईश्वर में विश्वास नहीं करता है।
D. तीर्थयात्रियों का एक समूह

Ans: A

सवाल- अवक्षेपण अभिक्रियाएं, एक विशिष्ट श्रेणी की __ हैं।

A. रेडॉक्स अभिक्रियाएं
B. संयोजन अभिक्रियाएं
C. दवि- विस्थापन अभिक्रियाएं
D. अपघटन अभिक्रियाएं

Ans: C

सवाल- लवण जल के विद्युत अपघटन के दौरान कौन सी गैस उत्पन्न होती है, जो पॉप ध्वनि के साथ जलती है ?

A. Cl2
B. N2
C. O
D. H2

Ans: D

सवाल- राज्य के राज्यपाल का एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरण भारत के __ द्वारा होता है।

A. राष्ट्रपति
B. प्रधान मंत्री
C. राज्य सभा
D. लोक सभा

Ans: A

सवाल- छोटे मांसाहारी या द्वितीयक उपभोक्ता __ स्तर पर आते हैं।

A. दूसरे पोषी
B. तीसरे पोषी
C. चौथे पोषी
D. पहले पोषी

Ans: B

सवाल- वस्तु को अवतल दर्पण के सामने कहां रखने पर छोटा प्रतिबिंब निर्मित होता है?

A. ध्रुव और फोकस के मध्य
B. वक्रता केंद्र से परे
C. फोकस और वक्रता केंद्र के मध्य
D. फोकस पर

Ans: B

सवाल- विद्युत बल्ब का फिलामेंट दिए गए पदार्थों में से किससे बना होता है?

A. सोना
B. टंगस्टन
C. नाइक्रोम
D. तांबा

Ans: B

सवाल- निम्न में से कौन सी संस्था / निकाय पंचायती राज की त्रिस्तरीय (three-tier) व्यवस्था में शामिल नहीं है?

A. ग्राम पंचायत
B. तहसील परिषद
C. जिला परिषद
D. पंचायत समिति

Ans: B

सवाल- 1923 में स्वराज पार्टी का गठन किसने किया?

A. मोतीलाल नेहरू और मौलाना आजाद
B. मोतीलाल नेहरू और चित्तरंजन दास
C. जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी
D. सुभाष चंद्र बोस और बाल गंगाधर तिलक

Ans: B

सवाल- भारत सरकार द्वारा देश में सतत कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए निम्न में से किस वित्तीय संस्थान की स्थापना की गई थी?

A. RBI (आरबीआई)
B. NABARD (नाबार्ड)
C. PNB (पीएनबी)
D. SIDBI (सिडबी)

Ans: B

सवाल- उद्योग-जगत को मध्यम एवं दीर्घकालिक वित्तपोषण प्रदान करने हेतु IFCI (इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड) को एक वैधानिक निगम के रूप में कब स्थापित किया गया था?

A. 1948
B. 1969
C. 1954
D. 1975

Ans: A

सवाल- धावन सोडा बनाने के लिए इनमें से किस कच्चे माल का उपयोग किया जाता है?

A. NaOH
B. MgCO3
C. NaHCO3
D. NaCl

Ans: D

Leave a Comment