RRB NTPC 2024 Practice Set-1 for CBT-1, Answer all MCQs Now

RRB NTPC 2024 Practice Set-1: अगर आप भी रेलवे एग्जाम की तैयारी कर रहे हो तो आप सभी के लिए हमप्रैक्टिस सेट लेकर आए हैं आप यह प्रैक्टिस सेट करके अपनी तैयारी और भी मजबूत कर सकते होइसमें दिए गए सभी प्रश्न आप सभी के लिए महत्वपूर्ण हैआप सभी इनका टेस्ट देकर अपनी तैयारी और भी अच्छी कर सकते हो

अगर आप किसी भी सरकारी एग्जाम की तैयारी करते हो तो आप सभी को पता होगा कि उसमें प्रीवियस ईयर के प्रश्न बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं इसलिए आज हम आप सभी के लिए प्रीवियस ईयर के प्रश्नों का मॉक टेस्ट लेकर आए हैं आप इन सभी प्रश्नों का मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते हो इसमें हमने आप सभी को सभी प्रश्न के चार विकल्प दिए हैं और जो विकल्प आपको लगे कि यह आंसर है आप उसको क्लिक करें ऐसे करके आप सभी मॉक टेस्ट दे सकते हो

RRB NTPC 2024 Practice Set-1 MCQs

रिजल्ट टेस्ट के बाद मिलेगा

RRB NTPC 2024 Practice Set-1 MCQs

Q. किस त्यौहार को असम में माघ बिहू के नाम से जाना जाता है?

A. मकर संक्रांति
B. रक्षाबंधन
C. होली
D. दशहरा

Ans: A

Q. विज्ञान प्रयोगशाला में एक क्रियाकलाप करते समय एक छात्र की शर्ट पर दाग लग गया। दाग को हटाने के लिए उसे किस रसायन का उपयोग करना चाहिए?

A. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
B. सोडियम कार्बोनेट
C. सोडियम क्लोराइड
D. सोडियम हाइड्रॉक्साइड

Ans: B

Q. रक्त का इनमें से कौन सा घटक प्रतिरक्षा को बढ़ावा देता है, और कीटाणुओं से लड़ने में शरीर की मदद करता है?

A. लाल रक्त कणिकाएं
B. श्वेत रक्त कणिकाएं
C. रक्त प्लाज़्मा
D. रक्त प्लेटलेट्स

Ans: B

Q. कीटों में गैस के विनिमय के लिए वायु नलियों का एक जाल होता है। इन्हें __ कहा जाता है।

A. धमनियां
B. श्वासप्रणाल
C. केशिकाएं
D. श्वासरंध्र

Ans: B

Q. बृहदारण्यक, मुंडक और तैत्तिरीय निम्नलिखित में से किस श्रेणी के धार्मिक ग्रंथों के उदाहरण हैं?

A. पुराण
B. महाकाव्य
C. उपनिषद
D. जातक कथा

Ans: C

Q. भारत का चुनाव आयोग (ECI) देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का प्रहरी है और भारतीय संविधान के __ में इस संस्था से संबंधित प्रावधान संरक्षित हैं।

A. अनुच्छेद 101
B. अनुच्छेद 356
C. अनुच्छेद 324
D. अनुच्छेद 352

Ans: C

Q. 1878 के वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट को वायसराय _ के कार्यकाल के दौरान निरस्त कर दिया गया था।

A. लॉर्ड लैंसडाउन
B. लॉर्ड डफरिन
C. लॉर्ड रिपन
D. लॉर्ड नॉर्थब्रुक

Ans: C

Q. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा संशोधन 1993 में नगरपालिका सरकारों को संवैधानिक रूप से मान्यता देने के लिए अधिनियमित किया गया था?

A. 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1990
B. 72वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1989
C. 71वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1988
D. 74वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992

Ans: D

Q. भारत के संविधान के अनुसार, प्रत्येक राज्य की प्रत्येक विधान सभा, जब तक कि जल्द ही भंग न हो जाए, अपनी पहली बैठक के लिए नियत तिथि से ___ तक जारी रहेगी।

A. दो साल
B. पांच साल
C. छः साल
D. तीन साल

Ans: B

Q. ‘लूर’ भारत के किस राज्य का लोक नृत्य है?

A. मणिपुर
B. केरल
C. कर्नाटक
D. हरियाणा

Ans: D

Q. निम्नलिखित में से किस फसल को उगने में लगभग एक वर्ष का समय लगता है?

A. चावल
B. गन्ना
C. मटर
D. खीरा

Ans: B

Q. कादरी गोपालनाथ का संबंध निम्न में से किससे है ?

A. सितार
B. तबला
C. सैक्सोफोन
D. बांसुरी

Ans: C

Q. _ में लिंग गुणसूत्रों का एक पूर्ण युग्म मौजूद होता है।

A. मानव मादाओं
B. सांपों
C. स्टारफिश
D. मानव नरों

Ans: A

Q. लोकपावनी और भवानी, ___ नदी की सहायक नदियां हैं।

A. गोदावरी
B. महानदी
C. कृष्णा
D. कावेरी

Ans: D

Q. कस्तूरी मृग (Musk Deer) का प्राकृतिक निवास स्थल कहां है?

A. पश्चिमी घाट
B. थार मरुस्थल
C. 2500m से अधिक ऊंचाई वाले उच्च अल्पाइन परिवेश
D. 500m से कम ऊंचाई वाले गंगा के मैदान

Ans: C

Q. निम्न में से किस तत्व में इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की प्रवृत्ति अपेक्षाकृत अधिक होती है?

A. ऑक्सीजन
B. नाइट्रोजन
C. फ्लुओरीन
D. कार्बन

Ans: C

Q. विप्रो लिमिटेड का निगमन किस वर्ष हुआ था ?

A.1959
B. 1945
C. 1947
D. 1952

Ans: B

Q. छड़-चुंबक के निकट लाए जाने पर दिक्सूचक की सुई विक्षेपित क्यों हो जाती है?

A. क्योंकि यह चालक होती है।
B. क्योंकि यह एक लघु चुंबक होती है।
C. क्योंकि एक यह लौह छड़ होती है।
D. क्योंकि इसमें धारा प्रवाहित होती है।

Ans: B

Q. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व, तांबे से अधिक अभिक्रियाशील होता है?

A. चांदी
B. प्लेटिनम
C. जिंक
D. सोना

Ans: C

Q. निम्नलिखित में से किस इकाई को राज्य विधानमंडलों द्वारा सौंपे गए कार्यों का निर्वाह और शक्तियों का प्रयोग करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था की आधारशिला के रूप में माना जाता है?

A. पंचायत समिति
B. नगरपालिका
C. जिला परिषद
D. ग्राम सभा

Ans: D

Q. मेंडल ने सात अलग-अलग लक्षणों का अध्ययन क्यों किया?

A. यह ज्ञात करने के लिए कि कौन से पौधे सबसे अच्छे थे
B. मटर के पौधों की विभिन्न किस्में बनाने के लिए
C. वंशागति के सार्वभौमिक सिद्धांतों पर प्रकाश डालने के लिए
D. अपने मोनास्ट्री के लिए पर्याप्त मटर उगाने के लिए

Ans: C

Q. ___ पश्चिम से आने वाली एक प्रबल, धूल भरी, झोंकेदार, उष्ण और शुष्क गर्मी वाली हवा है जो उत्तर भारत के पश्चिमी सिंधु-गंगा के मैदानी क्षेत्र में बहती है।

A. लू
B. समीर
C. काल बैसाखी
D. उत्तरायण

Ans: A

2 thoughts on “RRB NTPC 2024 Practice Set-1 for CBT-1, Answer all MCQs Now”

Leave a Comment