RRB NTPC 2024 Practice Set-5 for CBT-1, Answer all MCQs Now

RRB NTPC 2024 Practice Set-5: अगर आप भी रेलवे एग्जाम की तैयारी कर रहे हो तो आप सभी के लिए हमप्रैक्टिस सेट लेकर आए हैं आप यह प्रैक्टिस सेट करके अपनी तैयारी और भी मजबूत कर सकते होइसमें दिए गए सभी प्रश्न आप सभी के लिए महत्वपूर्ण हैआप सभी इनका टेस्ट देकर अपनी तैयारी और भी अच्छी कर सकते हो |

अगर आप किसी भी सरकारी एग्जाम की तैयारी करते हो तो आप सभी को पता होगा कि उसमें प्रीवियस ईयर के प्रश्न बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं इसलिए आज हम आप सभी के लिए प्रीवियस ईयर के प्रश्नों का मॉक टेस्ट लेकर आए हैं आप इन सभी प्रश्नों का मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते हो इसमें हमने आप सभी को सभी प्रश्न के चार विकल्प दिए हैं और जो विकल्प आपको लगे कि यह आंसर है आप उसको क्लिक करें ऐसे करके आप सभी मॉक टेस्ट दे सकते हो |

RRB NTPC 2024 Practice Set-5 MCQs

रिजल्ट टेस्ट के बाद मिलेगा

 RRB NTPC 2024 Practice Set-1  Click Here
 RRB NTPC 2024 Practice Set-2  Click Here
 RRB NTPC 2024 Practice Set-3  Click Here
 RRB NTPC 2024 Practice Set-4  Click Here

RRB NTPC 2024 Practice Set-5 MCQs

Q. भारतीय संविधान के किस भाग में मूल अधिकारों का वर्णन है?

A. भाग V
B. भाग III
C. भाग VI
D. भाग IV

Ans: B

Q. यदि मंडल ने F2 पीढ़ी का अध्ययन नहीं किया होता तो क्या होता?

A. वह पता नहीं लगा पाते कि कौन से लक्षण प्रभावी थे
B. वह कई लक्षणों का अध्ययन नहीं कर पाते
C. वह पता नहीं लगा पाते कि अप्रभावी लक्षण नष्ट नहीं होते हैं
D. वह हाइब्रिड पौधे प्राप्त कर पाने में सक्षम नहीं होते

Ans: C

Q. निम्न में से कौन-सा भारत में सूक्ष्म वित्त संस्थानों द्वारा गठित समूहों में से एक नहीं है?

A. शहरी मॉडल बैंक
B. स्वयं सहायता समूह (SHG)
C. संयुक्त देयता समूह ( JLG)
D. ग्रामीण मॉडल बैंक

Ans: A

Q. किसी चुंबक को गैल्वेनोमीटर से संयोजित कुंडली के अंदर गति कराए जाने पर कुंडली में धारा प्रेरित होती है। प्रेरित धारा, इनमें से किस कारक पर निर्भर नहीं करती है?

A. चुंबक की ध्रुव सामर्थ्य
B. कुंडली से संयोजित गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध
C. कुंडली के फेरों की संख्या
D. चुंबक की गति की चाल

Ans: B

Q. निम्न में से कौन-सा भारत में स्थित एक बौद्ध मंदिर है?

A. गोरखनाथ मंदिर
B. विश्वनाथ मंदिर
C. महाबोधि मंदिर
D. निधिवन मंदिर

Ans: C

Q. गैल्वेनोमीटर, परिपथ में संयोजित होने पर, __ की उपस्थिति का संसूचन करता है।

A. धारा
B. विभवांतर
C. आवृत्ति
D. प्रतिरोध

Ans: A

Q. कैल्शियम ऑक्साइड की जल के साथ अभिक्रिया के फलस्वरूप बुझे चूने (slaked lime) का बनना __ का उदाहरण है।

A. अपघटन अभिक्रिया
B. संयोजन अभिक्रिया
C. विस्थापन अभिक्रिया
D. ऊष्माशोषी अभिक्रिया

Ans: B

Q. निम्नलिखित में से कौन सा एक जीवाणुजनित रोग नहीं है?

A. एड्स
B. सिफिलिस
C. क्षय रोग
D. सुजाक

Ans: A

Q. कौन-सा भारतीय गोल्फर, फ्लोरिडा में प्लेयर्स चैंपियनशिप 2022 में उपविजेता ( runner-up) रहा?

A. गौरव घई
B. शिव कपूर
C. अनिर्बान लाहिड़ी
D. अर्जुन अटवाल

Ans: C

Q. भारतीय संविधान का किस अनुच्छेद में भारत के महान्यायवादी से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं?

A. अनुच्छेद 46
B. अनुच्छेद 76
C. अनुच्छेद 56
D. अनुच्छेद 66

Ans: B

Q. जैव निम्नीकरणीय पदार्थों के बारे में विचार करने पर, उनमें इनमें से कौन सा एक उभयनिष्ठ गुण मौजूद होता है?

A. वे सभी पादप उत्पाद होते हैं
B. वे सभी मूलतः जैविक होते हैं
C. वे विषाक्त नहीं होते हैं
D. वे सभी जल में विलेय होते हैं

Ans: B

Q. निम्न में से कौन सा बंदरगाह भारत के पूर्वी तट पर स्थित है?

A. कंडला
B. पारादीप
C. जे. एल. एन. पोर्ट न्हावा शेवा
D. मझगांव

Ans: B

Q. जब मेंडल ने मटर के लंबे पौधों का संकरण मटर के बौने पौधों के साथ कराया, तो प्राप्त सभी संतति, लंबे पौधे थे। जब उन्होंने गोल बीज वाले पौधों का झुर्रीदार बीज वाले पौधों के साथ संकरण कराया, तो प्राप्त सभी संतति, गोल बीज वाले पौधे थे। यदि वे झुर्रीदार बीजों वाले लंबे पौधों का संकरण, गोल बीज वाले बौने पौधों के साथ कराते, तो प्राप्त संतति पौधे किस प्रकार के होते?

A. झुर्रीदार बीज वाले लंबे पौधे
B. झुर्रीदार बीज वाले बौने पौधे
C. गोल बीज वाले बौने पौधे
D. गोल बीज वाले लंबे पौधे

Ans: D

Q. बादल सफेद दिखते हैं, क्योंकि बादल की छोटी जल की बूंदें _ ।

A. दृश्य प्रकाश की लाल और नीली तरंग दैय की बहुत अधिक मात्रा को प्रकीर्णित करती हैं
B. दृश्य प्रकाश की किसी एक तरंग दैर्ध्य को प्रकीर्णित नहीं करती हैं
C. दृश्य प्रकाश की सभी तरंग दैय को लगभग समान तीव्रता के साथ प्रकीर्णित करती हैं
D. दृश्य प्रकाश की लाल और नीली तरंग दैयों की बहुत कम मात्रा को प्रकीर्णित करती हैं

Ans: C

Q. श्वसन वर्णक, हीमोग्लोबिन इनमें से किसमें मौजूद होता है?

A. लाल रक्त कणिकाओं में
B. रक्त प्लेटलेट्स में
C. श्वेत रक्त कणिकाओं में
D. रक्त प्लाज्मा में

Ans: A

Q. डिब्रू- सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

A. असम
B. नागालैंड
C. मिजोरम
D. मेघालय

Ans: A

Q. एथेनॉल का ऐसीटिक अम्ल में रूपांतरण किसका उदाहरण है?

A. अपचयन अभिक्रिया
B. ऑक्सीकरण अभिक्रिया
C. योगज अभिक्रिया
D. प्रतिस्थापन अभिक्रिया

Ans: B

Q. विद्युत मोटर में, __ दिक्परिवर्तक (commutator) और बैटरी के टर्मिनलों के बीच संपर्क के रूप में कार्य करता है।

A. चुंबकीय ध्रुव
B. कार्बन ब्रश
C. विभक्त वलय
D. प्लग कुंजी

Ans: B

Q. किसी पदार्थ को विद्युत बल्ब के तंतु (filament) में प्रयोग किए जाने हेतु उसमें इनमें से कौन सा गुणधर्म होना आवश्यक है?

A. निम्न तापमान
B. उच्च प्रतिरोधकता
C. निम्न गलनांक
D. उच्च चालकता

Ans: B

Q. पादपों में, रेजिन और गोंद विशेषकर _ में संचित होते हैं।

A. पुराने फ्लोएम
B. पुराने वल्कुट
C. पुराने मज्जा
D. पुराने जाइलम

Ans: D

Q. भारत का पहला एंप्यूटी क्लीनिक किस स्थान पर शुरू किया गया था ?

A. चंडीगढ़
B. बेंगुलरू
C. कानपुर
D. भोपाल

Ans: A

Q. जब कोई तीर्थंकर अपने नश्वर शरीर को छोड़ता है, तो इसे _ के रूप में जाना जाता है।

A. सिद्धशिला
B. तप कल्याण
C. जन्म कल्याण
D. निर्वाण

Ans: D

Leave a Comment