RRB NTPC 2024 Practice Set-7 for CBT-1, Most Important [ MCQ ] Questions For RRB Exams

RRB NTPC 2024 Practice Set-7 : नमस्कार साथियों आज हम आप सभी के लिए आरआरबी के महत्वपूर्ण प्रश्नों के ऑनलाइन टेस्ट लेकर आया है यह सभी परसों आने वाली परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है आप सभी इन प्रश्नों का ऑनलाइन टेस्ट जरूर दें इसे आप सभी को एग्जाम में बहुत ज्यादा फायदा होगा टेस्ट देकर आप अपनी तैयारी और भी अच्छी कर सकते हो |

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हो तो आप सभी को पता होगा कि पिछले वर्षों के प्रश्न बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं इसलिए आज हम आप सभी के लिए यह सभी प्रश्नों का टेस्ट लेकर आए हैं आप टेस्ट देकर अपनी तैयारी और भी अच्छी कर सकते हो आपको इस टेस्ट में हर क्वेश्चन के चार ऑप्शन मिलेंगे जो भी ऑप्शन आपको सही लगे आप उसे पर क्लिक करें और आप सभी को रिजल्ट टेस्ट के और में मिलेगा |

RRB NTPC 2024 Practice Set-7

RRB NTPC 2024 Practice Set-7 for CBT-1, Answer all MCQs Now

Q. भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना किसने की, जिन्हें भारत में आधुनिक सांख्यिकी का जनक माना जाता है?

A. प्रशांत चंद्र महालनोबिस
B. अनिल कुमार भट्टाचार्य
C. रघु राज बहादुर
D. देवव्रत बसु

Ans: A

Q. किशोरावस्था के दौरान स्वस्थ प्रजनन तंत्र के विकास के लिए किस प्रकार के आहार की आवश्यकता होती है?

A. पोषण की दृष्टि से संतुलित
B. निम्न संतृप्त वसा वाला
C. लौह तत्व बहुल
D. प्रोटीन से भरपूर

Ans: A

Q. विद्युत का उपयोग करके जल के ऑक्सीजन और हाइड्रोजन गैस के रूप में अपघटन की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?

A. जल का कणन
B. जल का आयनीकरण
C. जल का विद्युत अपघटन
D. जल का जल अपघटन

Ans: C

Q. खंड (Block) पंचायत समिति के अध्यक्ष का चयन किसके द्वारा किया जाता है?

A. समिति के सदस्यों द्वारा
B. ग्राम प्रधान के द्वारा
C. जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा
D. राज्य विधान सभा के सदस्यों द्वारा

Ans: A

Q. _ में भारत हिंदुकुश पर्वत शृंखला से घिरा हुआ है।

A. उत्तर-पूर्व
B. उत्तर
C. उत्तर-पश्चिम
D. दक्षिण

Ans: C

Q. मध्य प्रदेश निम्न में से किस राज्य के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है?

A. महाराष्ट्र
B. उत्तर प्रदेश
C. बिहार
D. छत्तीसगढ़

Ans: C

Q. ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने वाले दिन को ईसाई लोग __ के रूप में स्मरण करते हैं।

A. गुड फ्राइडे
B. ईस्टर
C. हेलोवीन
D. इनमें से कोई नहीं

Ans: A

Q. निम्न में से क्या, जाइलम वाहिकाओं को जलरोधी बनाता है?

A. सेल्यूलोज
B. क्यूटिन
C. सूबरिन
D. लिग्निन

Ans: D

Q. मोअत्सू उत्सव (Moatsu festival) भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?

A. नागालैंड
B. अरुणाचल प्रदेश
C. मणिपुर
D. मिजोरम

Ans: A

Q. मेंडल का स्वतंत्र अप्व्यूहन नियम मटर के जिन जनक पौधों पर आधारित था, उनके कितने लक्षण भिन्न थे?

A. दो
B. एक
C. चार
D. तीन

Ans: A

Q. लिटमस एक प्राकृतिक अम्ल-क्षार संकेतक है जिसे _ से प्राप्त किया जाता है।

A. गुलाब की पंखुड़ियों
B. लेमन ग्रास
C. हल्दी
D. लाइकेन

Ans: D

Q. निम्न में से कौन सा असम में स्थित प्रसिद्ध बाघ अभयारण्य है?

A. तिनसुकिया बाघ अभयारण्य
B. सोनितपुर बाघ अभयारण्य
C. डिब्रूगढ़ बाघ अभयारण्य
D. काजीरंगा बाघ अभयारण्य

Ans: D

Q. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प ‘न्यायपालिका की स्वतंत्रता’ का सबसे अच्छा वर्णन करता है?

A. सरकार के कार्यपालिका और विधायिका अंगों को न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर नियंत्रण रखना चाहिए।
B. न्यायाधीशों को बिना किसी भय या पक्षपात के अपना कार्य करने में सक्षम होना चाहिए।
C. न्यायपालिका तंत्र में जवाबदेही का अभाव
D. कार्यपालिका और विधायिका अंगों को न्यायपालिका के निर्णय में हस्तक्षेप करना चाहिए।

Ans: B

Q. निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत नहीं है?

A. प्राकृतिक गैस
B. पेट्रोलियम
C. वायु
D. कोयला

Ans: C

Q. गाजर में विटामिन A की उच्च मात्रा मौजूद होती है। गाजर खाने से बच्चे को क्या मदद मिलती है?

A. इससे बच्चे की आंख की रोशनी बेहतर होगी।
B. इससे बच्चे की हड्डियां मजबूत होंगी।
C. इससे बच्चे को कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी।
D. इससे बच्चे को अच्छी मात्रा में ऊर्जा मिलेगी।

Ans: A

Q. निम्नलिखित में से किस प्रमुख नदी तंत्र समूह द्वारा भारत के उत्तरी मैदानों का निर्माण हुआ है?

A. सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र
B. सिंधु, गंगा और गोदावरी
C. नर्मदा, गंगा और ब्रह्मपुत्र
D. कावेरी, गंगा और तापी

Ans: A

Q. मेंडलीफ़ के अनुसार, तत्वों के गुणधर्म उनके __ के आवर्ती फलन होते हैं।

A. परमाण्विक द्रव्यमान
B. परमाणु त्रिज्या
C. परमाणु क्रमांक
D. तत्वों की अभिक्रियाशीलता

Ans: A

Q. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 किससे संबंधित है?

A. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण
B. सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार
C. संवैधानिक उपचार का अधिकार
D. समानता का अधिकार

Ans: A

Q. भारतीय संविधान के तहत नगर पालिका क्षेत्र में ‘वार्ड समितियों का गठन आवश्यक है। ऐसी प्रत्येक नगर पालिका की जनसंख्या ___ होनी चाहिए।

A. दो लाख या उससे अधिक
B. तीन लाख या उससे अधिक
C. एक लाख या उससे अधिक
D. पांच लाख या उससे अधिक

Ans: B

Q. निम्न में से किस अधिनियम के प्रावधान द्वारा ब्रिटेन के भारतीय प्रांतों पर ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन को निरस्त कर दिया गया और उन्हें ब्रिटिश क्वीन के नाम पर शासित किया जाना तय किया गया?

A. ब्रिटिश शासन अधिनियम संशोधन, 1919
B. ब्रिटिश शासन अधिनियम, 1905
C. भारत सरकार अधिनियम, 1890
D. भारत सरकार अधिनियम, 1858

Ans: D

Leave a Comment