SSC GD Constable Exam-6: नमस्कार साथियों अगर आप भी SSC GD 2025 में होने वाले परीक्षा की तैयारी कर रहे होतो आप सभी को बता दे कि आज हम आप सभी के लिए जीके का प्रेक्टिस सेट लेकर आए हैं आप सभी इन प्रैक्टिस सेट को करके अपनी तैयारी अच्छी कर सकते हो इस प्रैक्टिस सेट में आप सभी को 25 महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं सभी में चार विकल्प दिए गए हैं आपको जो भी सही लगता है आप उसे विकल्प पर क्लिक करके अपना आंसर सबमिट कर दें आप सभी को प्रैक्टिस सेट का रिजल्ट टेस्ट के अंत में मिल जाएगा |
अगर आप किसी भी सरकारी परीक्षा की तैयारी करते हो तो आप सभी को पता होगा उसमें पिछले वर्षों के प्रश्न बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं इसलिए आज हम आप सभी के लिएप्रीवियस ईयर के प्रश्न लेकर आएहैं जो कि एससी के द्वारा ही एग्जाम में पूछे गए हैंआप सभी इन सभी प्रश्नों का टेस्ट ध्यान पूर्वक देना इसे आप सभी को एग्जाम में बहुत फायदा होगा |
SSC GD Constable Exam GK Practice Set-6
रिजल्ट टेस्ट के बाद मिलेगा
SSC GD Constable Exam GK Practice Set-6, Most Important MCQ Questions
Q. बोनालू, देवी महाकाली की पूजा के लिए मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है। यह निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. असम
B. केरल
C. मध्य प्रदेश
D. तेलंगाना
Ans: D
Q. छोटे राज्यों के कुछ अपवादों के अतिरिक्त, राज्य विधान सभा में सदस्यों की संख्या कितनी होती हैं?
A. 600 1,000
B. 50 से 400
C. 60 से 500
D.10 से 100
Ans: C
Q. भारत के किस राज्य में नटंजलि उत्सव मनाया जाता है?
A. उत्तर प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. राजस्थान
D. गोवा
Ans: B
Q. जनसंख्या में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को ___ कहा जाता है।
A. जन्म दर
B. साक्षरता दर
C. लिंग अनुपात
D. मृत्यु दर
Ans: C
Q. पालक में निम्न में से कौन सा अम्ल पाया जाता है?
A. फॉर्मिक अम्ल
B. लैक्टिक अम्ल
C. ऑक्सैलिक अम्ल
D. साइट्रिक अम्ल
Ans: C
Q. ___ एक ऐसी तकनीक है जिसमें आस-पास के स्वस्थ ऊतकों को कम से कम नुकसान पहुंचाकर कैंसर कोशिकाओं को विकिरणों द्वारा नष्ट किया जाता है।
A. शल्य चिकित्सा (सर्जरी)
B. रसोचिकित्सा (कीमोथेरपी)
C. भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी)
D. विकिरण चिकित्सा (रेडियोथेरेपी)
Ans: D
Q. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद निदेशक सिद्धांतों के अनुप्रयोग के बारे में बताता है?
A. 31
B. 37
C. 45
D. 42
Ans: B
Q. निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय मार्शल आर्ट है जिसकी उत्पत्ति आधुनिक केरल में हुई थी?
A. गटका
B. कराटे
C. कलारीप्याट्टू
D. मय थाई
Ans: C
Q. पूर्वी रेलवे जोन का मुख्यालय कहां स्थित हैं?
A. कोलकाता
B. पटना
C. दुर्गापुर
D. कटक
Ans: A
Q. हरिषेण __ के दरबारी कवि थे।
A. अशोक
B. बिन्दुसार
C. समुद्रगुप्त
D. बिंबिसार
Ans: C
Q. होजागिरि भारत के किस राज्य का एक लोक नृत्य है ?
A. उत्तर प्रदेश
B. कर्नाटक
C. गोवा
D. त्रिपुरा
Ans: D
Q. निम्नलिखित में से कौन ओडिशा का पहला ओडिसी नर्तक/नृत्यांगना हैं जिन्हें वर्ष 2000 में ‘पद्म विभूषण’ सम्मान प्राप्त हुआ है?
A. रुक्मिणी देवी अरुंडेल
B. केलुचरण महापात्र
C. उदय शंकर
D. इलियाना सिटारिस्टी
Ans: B
Q. निम्नलिखित में से किस राजनीतिक दल ने भारत में पंजाबी सूबा आंदोलन का नेतृत्व किया था?
A. शिरोमणि अकाली दल
B. ग़दर पार्टी
C. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
D. भारतीय जनता पार्टी
Ans: A
Q. अमित भारत में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता है। निर्वाचन क्षेत्रों की अधिकतम सीमा कितनी है जहाँ- जहाँ से वह चुनाव लड़ सकता है?
A. अनंत
B. तीन
C. दो
D. पांच
Ans: C
Q. निम्नलिखित में से कौन लिटिल अंडमान को भारत के दक्षिण अंडमान से अलग करता है?
A. मिनिकॉय द्वीप
B. अमीनदीवी द्वीप समूह
C. रीयूनियन हॉटस्पॉट
D. डंकन मार्ग (पेसेज)
Ans: D
Q. महावीर जयंती _ माह में मनाई जाती है।
A. मई
B. दिसंबर
C. अप्रैल
D. सितंबर
Ans: C
Q. 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार देश का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है?
A. बिहार
B. ओडिशा
C. झारखंड
D. सिक्किम
Ans: D
Q. रजिया सुल्तान ___ की बेटी थी।
A. बाबर
B. कुतुबुद्दीन ऐबक
C. इल्तुतमिश
D. अकबर
Ans: C
Q. नीति आयोग द्वारा प्रतिस्थापित किए जाने से पूर्व, इनमें से किस संगठन द्वारा लकड़ावाला सूत्र का प्रयोग करके बेरोजगारी से संबंधित आंकड़ों को संकलित किया जाता था?
A. वित्त आयोग
B. योजना आयोग
C. श्रम आयोग
D. वेतन आयोग
Ans: B
Q. संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2022, 7 फरवरी 2022 को लोकसभा में _ ने पेश किया था।
A. अर्जुन मुंडा
B. रमेश बिधूड़ी
C. अमित शाह
D. राजनाथ सिंह
Ans: A
Q. बैटरी एसिड का रासायनिक नाम क्या है?
A. बेरियम सल्फेट
B. हाइपोक्लोरस एसिड
C. बोरिक एसिड
D. सल्फ्यूरिक एसिड
Ans: D
Q. अली अकबर खान का संबंध किस वाद्य यंत्र से था?
A. सरोद
B. बासुरी
C. वीणा
D. सारंगी
Ans: A